धार । शुक्रवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें भाजपा की और से सरदार सिंह मेड़ा व कांग्रेस से मनोज सिंह गौतम को उम्मीदवार बनाया गया था। दोनों ही उम्मीदवार को 14-14 वोट मिले, जिसके कारण फैसला गोटी के माध्यम से चिट्ठी से हुआ। जिसमें बच्ची ने चिट्ठी निकाली, उसमें भाजपा के सरदार सिंह मेड़ा चुनाव जीते। इधर परिणाम आने के बाद भाजपा नेताओं में उत्साह नजर आ रहा है तथा जमकर नारेबाजी की जा रही है। भाजपा के सरदार सिंह मेड़ा गंधवानी विधानसभा की जिला पंचायत वार्ड नंबर 22 से चुनाव जीतकर आए हैं। सरदार जिला पंचायत सदस्य 5 हजार वोटों से जीतकर आए हैं। वे हाई स्कूल पास हैं। अजजा से आने वाले सरदार का मुख्य व्यवसाय कृषित है।

उपाध्यक्ष का भी चिट्ठी निकालकर हुआ फैसला
जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद का भी फैसला गोटी के माध्यम से चिट्ठी निकालकर हुआ, जिसमें भाजपा के सगीत हेमसिंह पटेल जीते हैं।

भाजपा जीत का जश्न, रैली निकाली
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया की हमने जमीनी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया, सामने धनबल के उम्मीदवार थे। लेकिन भाग्य ने जमीनी व्यक्ति का साथ दिया व अध्यक्ष भाजपा का बना है। आदिवासी जिला होने के कारण विकास कार्यों को भाजपा का अध्यक्ष बनने से अब गति मिलेगी। इधर, परिणामों की घोषणा के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का विजय जुलूस निकाला गया। कलेक्ट्रेट से मांडू रोड स्थित भाजपा कार्यालय तक जश्न की रैली निकाली गई। जिसके बाद भाजपा कार्यालय पर सभी सदस्यों का स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

By jansetu