शिवपुरी जिला किसान मोर्चा की बैठक आयोजित हुई

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैं जहां किसानों की समस्याओ से संबंधित कई मुद्दों को लेकर किसान मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई जिसमे किसान मोर्चा के पदाधिकारी सहित पूर्व मंत्री लोधी भी मौजूद रहे ।

किसान मोर्चा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी का हार पहना कर स्वागत किया।

आपको बता दें कि शनिवार को बुधना नर्सरी पर किसानों के बीच उत्पन्न समस्याओं और उनसे निजात कैसे मिले साथ ही किसानों के अहम मुद्दों को लेकर जिला किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।

पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी ने किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए बताया कि स्थिति परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमें फैसले लेना चाहिए ताकि आगे किसी प्रकार की कोई समस्या खड़ी ना हो।

साथ ही उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमें आत्मविश्वास रखकर काम करना चाहिए हमारा आत्मविश्वास ही हमें आगे बढ़ाता है

इस दौरान जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत सिंह चीमा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा कौशल शर्मा एवं पिछोर मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष ,
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष , महामंत्री एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By jansetu