धार । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पित्र पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती जन्माष्टमी पर्व पर 19 अगस्त को पूरे प्रदेश में आदरांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हे। नगर भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन पर शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय, सहित कुशाभाऊ ठाकरे जी भतीजे श्री प्रशांत ठाकरे, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर नितेश अग्रवाल,एवं पार्टी के पदाधिकारीयों द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने ठाकरे जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने राजनीति क्षेत्र में काम करते हुए हमेशा सामाजिक भूमिका निभाई और इसी कारण न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि अन्य दलों और अन्य क्षेत्रों के लोगों में भी उनकी लोकप्रियता थी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में किसी भी दल का कोई व्यक्ति ऐसा नहीं है जो ठाकरे जी के प्रभाव से अछूता रहा हो। ठाकरे जी ऐसा व्यक्तित्व थे जिसमें लाखों लाख कार्यकर्ताओं को गढने का प्रयास किया। वो सांसद, विधायक, संगठक, अध्यक्ष, कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री बनाते थे। उन्होंने ठाकरे जी से जुड़ा संस्मरण सुनाते हुए कहा कि कार्यकर्ता को कब, क्या संदेश देना है यह ठाकरे जी अपने भाषण से नहीं आचरण से सिखाते थे। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी से जुडे ऐसे अनेक संस्मरण है जो कार्यकर्ता निर्माण का काम उनके इस धरती पर न रहने के बावजूद भी आगे बढाते रहेंगे। उन्होंने कहा किहम जैसे सामान्य कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है की श्री ठाकरे जी का जन्म धार में हुआ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय, भाजपा नेता प्रशांत ठाकरे मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर नितेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, विधायक प्रतिनिधि शिव पटेल, विवेक गौड़, मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान राजेश डाबी जयराज देवड़ा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा ज्वाला सोलंकी करण पटेल अर्पित पाटोदिया कुंदन भूरिया राहुल परमार गौरव जाट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।

By jansetu