भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने 37 मंडलों के सभी बूथों पर मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

धार। सविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा नगर की अलग अलग बस्तियों से अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता ने रैली के रूप में त्रिमूर्ति चौराहा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पंहुचे जहां भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में डॉ आंबेडकर जी की प्रतिमा पर मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनमचंद्र फकीरा, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, भाजपा वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल यादव,मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर द्वारा माल्यार्पण किया गया, इसी दौरान कलेक्टर डॉ पंकज जैन भी पहुंचकर डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। माल्यार्पण के अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहा पर ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा’ के नारे लगाए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 7 से 20 अप्रैल के बीच प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिले भर में सामाजिक न्याय पखवाडा के अंतर्गत 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले के सभी 37 मंडलों में प्रत्येक बूथ स्तर पर उत्साह और उमंग के साथ बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती को पर्व के रूप में मनाई जा रही है।
जयंती के अवसर पर बाबा साहब को याद करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राजीव यादव ने कहा भाजपा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विचार भारतीय जनता पार्टी के कृतित्व का हिस्सा हैं। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार के साथ मिलकर पार्टी उनके विचारों पर काम करते हुए हर गरीबों व शोषित वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के प्रणेता संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दलित वर्ग को सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया एवं संविधान में अधिकार प्रदान कर उनको प्रगति मार्ग प्रस्तुत किया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज प्रत्येक बूथ पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचा रहे है।
इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री संजय मकवाना,मोर्चा जिला पदाधिकारी महेश मालवीय ,मंडल महामंत्री प्रभु चौहान ,हरिओम मलैया ,राजेश कालसाड़या ,अवधेश सिसौदिया,विपुल चौपड़ा ,लक्ष्मी बाई नरोले ,मुकेश परमार ,महेश परमार ,राजेश परमार ,मनोज परमार ,गुलाब सिंह परमार ,रामु बाई पटेल ,सुनील पटेल ,ओमप्रकाश मालवीय ,दारा सिंह ,पुंजा राज चौहान ,गुंजन गोस्वामी,नमन रावल,कैलाश पिपलोदिया ,राजेश मुवेल ,प्रकाश टामकिया,राजेंद्र राठौड़, गौरव जाट,हरीश आर्य सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By jansetu