खरगोन के पर्यटन नगर महेश्वर में संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल, इंदौर संभाग का मंडी अधिकारी-कर्मचारियों का संभागीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में अस्थायी कर्मचारियों को नियमित ना करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

महेश्वर में आयोजित सम्मेलन बीबी फौजदार संयोजक के मुख्यातिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि जसवंत सिंह ठाकुर, नैन सिंह सोलंकी, संतोष सिंह दीक्षित, वीरेंद्र कुमार नरवरिया, प्रांतीय अध्यक्ष की उपस्थिति में संभागीय अध्यक्ष अंचल पाटीदार की अध्यक्षता में संभागीय सम्मेलन शुरू हुआ। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह तोमर, योगेश बर्वे, रामवीर किरार, हरी शंकर जोशी, अरुण डाबी, भगवान साठे, मुकेश पाटीदार ने मंडी अधिकारी कर्मचारियों की मांगों पर प्रकाश डाला। आर वसुनिया संभागीय सचिव ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि ने शासन से 10 मार्च 2022 तक संगठन की मांगों, जिनमें प्रमुख मंडी समिति सेवा के कर्मचारियों का अस्थायी कर्मियों का नियमितीकरण नहीं होता। यहां तक कि प्रदेश की मंडियों को अनिश्चित काल के लिए बंद किया जा सकता है। कार्यक्रम में इंदौर संभाग एवं आंचलिक कार्यालय तथा मंडियों के अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।

By jansetu