नगर पालिका परिषद में भाजपा का कब्जा

मनावर नगर पालिका परिषद में भाजपा का कब्जा अजय पाटीदार अध्यक्ष तो रेणु शर्मा उपाध्यक्ष चुनी गई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को 10,10 मत मिले ओर कांग्रेस को 4,4 मत मिले वही 1,1 मत रिजेक्ट हुए

नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे का चाणक्य गणित और अपनी कौशल रणनीति का परिणाम से लगता है कि सचिन पांडे की रणनीति सफल मानी जा रही है भाजपा के युवा नेता सचिन पांडे जो वर्तमान में मनावर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष है जिन्होंने कांग्रेस का नगर पालिका अध्यक्ष होते हुए भी वार्ड नंबर 12 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई थी उसी रणनीति को लेकर 2023 के नगर पालिका चुनाव में उन्होंने फिर भाजपा का परचम लहराया मनावर नगर पालिका परिषद में भाजपा का कब्जा 15 वार्डो में भाजपा के 9 पार्षद ओर कांग्रेस से 6 पार्षदो ने जीत प्राप्त की थी जिन्होंने आज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का मतदान किया जिसमें भाजपा के अजय पाटीदार 6 मत से विजय हुए जिसमे अजय पाटीदार को 10 मत मिले तो कांग्रेस की लक्ष्मी जाट को 4 मत प्राप्त हुए 1 मत रिजेक्ट हुआ वही उपाध्यक्ष के लिए रेणु शर्मा उपाध्यक्ष में 6 मत से विजय हुई रेणु शर्मा को 10 मत मिले तो कांग्रेस की आसना बी सलीम एडवोकेट को 4 मत मिले वही 1 मत रिजेक्ट हुआ मतदान केंद्र जनपद पंचायत भवन में हुआ दोनो पार्टियो के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद रहा

मनावर से दिनेश पटेल की रिपोर्ट

By jansetu