भाजपा ने जिले की नगर पालिका व नगर परिषद हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए

धार । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न होने के उपरांत नगर पालिका एवं नगर परिषद के लिए अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु भाजपा वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिसकी घोषणा भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग संगठन प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी ने की है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जिले के नो नगरीय निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक इस प्रकार है। नगर पालिका धार चुनाव पर्यवेक्षक श्री सुरेश आर्य, नगर पालिका पीथमपुर पर्यवेक्षक श्री मधु वर्मा, नगर पालिका मनावर शैलेंद्र बरुआ, नगर परिषद कुक्षी पर्यवेक्षक आशुतोष तिवारी, नगर परिषद डही कंचन सिंह चौहान, नगर परिषद सरदारपुर नागर सिंह चौहान, नगर परिषद राजगढ़ बहादुर मुकाती, नगर परिषद धरमपुरी सुभाष कोठारी एवं नगर परिषद धामनोद हरीश कोटवाले को भाजपा चुनाव पर्यवेक्षक किया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

By jansetu