हमारी विकास यात्राएँ निरंतर जारी हैं। यह केवल कर्मकाण्ड नहीं जनता की जिंदगी बदलने का महाअभियान है। इसमें सिर्फ सभाएँ नहीं, लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही विभिन्न हितग्राही मूलक योजना में जोड़े गए नामों को लाभ वितरण और छूटे हुए नामों को जोड़ा जा रहा है।

आनंद उपवन सह पर्यटन केंद्र भी कुछ गांव में स्थापित करने का संकल्प लिया जा रहा है। नरसिंहपुर जिले में एनीमिया मुक्त नरसिंहपुर का अभियान चलाया जा रहा है। जाति प्रमाण पत्रों का वितरण किया जा रहा है ताकि बच्चों को भटकना न पड़े।

भू-अभिलेख शुद्धिकरण का अभियान भी चलाया जा रहा है। आधार कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड के शिविर लगाए जा रहे हैं। कटनी जिले में फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दवा का सेवन करने की शपथ दिलवाई जा रही है।

भोपाल जिले में निःशुल्क जांच और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सफाईकर्मियों का कई जगह सम्मान किया जा रहा है। देवास जिले में विकास की दीवार बनाई गई है:

ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए स्टेट हेड अमर वर्मा की खास रिपोर्ट

About The Author

By jansetu