गणतंत्र दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री राजीव यादव ने किया झंडावंदन

धार। भारतीय जनता पार्टी जिला धार द्वारा 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव यादव एवं धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनंत अग्रवाल,कन्हैयालाल यादव, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल सहित नव निर्वाचित पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता एवं कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

 

By jansetu