सरदारपुर क्षेत्रवासियो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले यही हमारा प्रयास – विधायक ग्रेवाल

सरदारपुर मे आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण एवं पब्लिक हेल्थ यूनिट का हुआ भूमिपुजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर मे आक्सीजन की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से विधायक निधी से 47 लाख की लागत से स्थापित आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण एवं 50 लाख की लागत से निर्मीत होने वाली पब्लिक हेल्थ यूनिट का भूमिपुजन क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ। विधायक ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदारपुर के 30 बिस्तरीय अस्पताल का 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन हुआ और वर्तमान मे 10 करोड की लागत से सिविल अस्पताल भवन निर्माण की टैण्डर प्रक्रिया प्रगतिरत है जिसका जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र मे स्वास्थ्य सुविधा हेतु 26 उपस्वास्थ्य केन्द्र के ग्राम हनुमन्त्याकांग, उण्डेली, पिपरनी, राजपुरा, निपावली, सारोठी, उमरेला, धुलियाखेडा, बोडिया, देदला, पदमपुरा, दलपुरा, अम्बेडी, जुनापानी, बिछीया, इडरिया, कोठडाकला, अकोेलिया, गोन्दीखेडा चारण, धोलगढ, मौलाना, माछलिया, बोदली, सेमलिया, मारोल, बिमरोड मे नवीन भवन निर्माण हो चुका है एवं 05 उपस्वास्थ्य केन्द्र हातोद, धुलेट, टिमायची, लेडगाॅव, बडोदिया के लिए भी नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। कार्यक्रम मे अतिथियो का पुष्पमालाओ से स्वागत कर शाल, श्रीफल देकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान नगर परिषद् अध्यक्ष महेश भाबर, जिला संगठन सचिव प्रमोदराज जैन, राजगढ न.प. उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, संजय जैन, पूर्व न.प. अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, मण्डलम अध्यक्ष अंबर गर्ग, जिला सचिव अंसार खान, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शीला मुजाल्दा, वरिष्ठ चिकित्सक एमएल जैन, डाॅ. नौशाद अली नकवी, डाॅ. नितीन जोशी, पार्षद रेशमा परवेज लोदी, पूर्व पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद गोविन्द मारू, नरेन्द्र पारगी, देवकरण यादव, मुकेश मोर्या, देवीलाल भिडोदिया, भारत सिंगार, शांताबाई ताहाड, जगदीश पाटीदार, द्वारकाप्रसाद गौराना, सुनील व्यास, रणछोड मेडा, बगदीराम सिंगार, प्रथम गर्ग, मुन्नालाल डामर, रणजीत चोहान, बी.पी. त्यागी आदि उपस्थित रहे

 

By jansetu