मप्र के स्थापना दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बल्देवगढ़ नगर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक दृगपाल सिंह तोमर ने बताया कि जिला खेल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। एक्सीलेंस स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर सर्वप्रथम मेरा प्यारा मध्य प्रदेश गान का गायन किया।

इसके बाद सभी बच्चों ने उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से किला परिसर तक आयोजित मैराथन दौड़ में भाग लिया। जिसमें छात्रा वर्ग में आस्था त्रिपाठी प्रथम कन्या स्कूल बल्देवगढ़, रिया सिंह ठाकुर द्वितीय मॉडल स्कूल बल्देवगढ़, कुमकुम चौरसिया तृतीय मॉडल स्कूल बल्देवगढ़ रहीं।

वहीं छात्र वर्ग में जय हिंद पाल उत्कृष्ट विद्यालय प्रथम, रोहन बरार मॉडल स्कूल द्वितीय व सूरज अहिरवार उत्कृष्ट विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमके अहिरवार, थाना प्रभारी अमित साहू, बीआरसीसी आरएल पाराशर मौजूद थे। वहीं प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। स्कूलों से प्रभातफेरी शुरू होकर नजरबाग प्रांगण पहुंची। जहां कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने मप्र गान किया।

छात्र-छात्राओं ने बनाया मध्य प्रदेश का मानचित्र
कुंडेश्वर में मप्र स्थापना दिवस पर छात्र छात्राओं ने अपने विद्यालय परिसर में मध्य प्रदेश का मानचित्र बनाया। ग्राम पंचायत शिवपुरी में एकत्रित हुए छात्र-छात्राओं के पहुंचने के बाद माध्यमिक शाला कुंडेश्वर की कक्षा सातवीं की छात्रा भारती पाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ग्राम पंचायत की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, दौड़ में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया।

जैविक खेती पर दिया जोर
मवई| ग्राम पंचायत जसवंतनगर में मप्र के स्थापना दिवस पर गौशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया। सरपंच महेंद्र सिंह ने गौमाता का पूजा किया। साथ ही उन्हांेने जैविक खेती पर जोर देने की बात कही। इस मौके पर रोजगार सहायक चंद्रभान राजपूत आदि मौजूद थे।

By jansetu