शहर में वैश्य फेडरेशन की महिला इकाई ने बैठक का आयोजन किया। बुधवार शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। साथ ही दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

वैश्य महिला इकाई की संभागीय अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दीपावली मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी। पूनम जायसवाल ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष नीलम जैन, जिला प्रभारी अनुपमा नायक, जिला सचिव मीनू गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष ममता सोनी बनाया गया है।

इसके अलावा टीकमगढ़ नगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष भारती चौरसिया, उपाध्यक्ष सुमन नायक, नगर अध्यक्ष अल्पना जैन, कोषाध्यक्ष सुरभि जैन नियुक्त किया। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों ने अपने नए दायित्व संभाले।

रंगोली बनाकर दीपक जलाए

महिला इकाई की संभागीय अध्यक्ष पूनम ने बताया कि वैश्य समाज की महिलाएं लगातार समाजसेवा के कार्य कर रहीं हैं। प्रत्येक महिला सदस्य जागरूकता के साथ समाज के लिए कार्य कर रही है। पुरुष इकाई के साथ-साथ वैश्य समाज की महिला इकाई भी अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि आज दीपावली मिलन का समारोह रखा गया। जिसमें रंगोली बनाकर दीए जलाए और मिठाई खिलाकर दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दीं।

By jansetu