राजधानी भोपाल में बढ़ा महिला पुलिस का सम्मान।

महिला थाना प्रभारी की अनूठी पहल।

महिला पुलिसकर्मी की थाने में की गई गोद भराई।

राजधानी भोपाल के महिला थाने में पदस्थ करिश्मा राजवत की हुई गोद भराई।

मध्यप्रदेश में पहली बार पुलिस थाने में देखने को मिली महिला की गोद भराई की रस्म।

महिला एसआई की गोद भराई रस्म में थाने को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया।

एसआई करिश्मा राजवत का प्रेगनेंसी का चल रहा है आठवां महीना।

एसआई करिश्मा राजावत को गोद भराई रस्म के बाद लीव पर भेजा गया।

स्टाफ में शामिल 25 महिला कर्मचारियों ने बहन, सहेली और अन्य रिश्तेदारों की भूमिका निभाई।

उक्त कार्यक्रम महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा मिलकर आयोजित किया गया।

एसआई करिश्मा राजपूत की गोद भराई रसम में एसीपी निधि सक्सेना, महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे एवं समस्त थाना स्टाफ रहा उपस्थित।

By jansetu