बीती रात बदनावर लेबड़ नयागांव फोरलेन पर कानवन से कुछ दूर स्थित जीरो पॉइंट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को बदनावर लाया गया।

बाइक सवार व्यक्ति का नाम अनिल पिता सूरजमल काश्मिया जैन (55) निवासी मनावर जिला धार बताया गया है। वे मनावर के रहने वाले थे। मृतक के पुत्र शुभम जैन की 4 दिसंबर को शादी है। जिसकी खरीदी के लिए वे रतलाम गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ।

हादसे की सूचना पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। बाद में शव को बदनावर के सिविल अस्पताल में लाया गया। हादसे में मृतक का एक पैर ही कट कर अलग हो गया था।

अनिल काश्मिया
अनिल काश्मिया

By jansetu