मुख्यमंत्री ने महांकाल कॉरिडोर का अवलोकन किया

उज्जैन 09 अक्टूबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को महाकाल लोक का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में बनाई गई सभी मूर्तियों एवं कलाकृतियों का बारिकी से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक के अदभुत मूर्तियों एवं कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक की उद्घाटन से पूर्व सभी को यहां की विशेषताओं के बारे में जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि एक ऐसा वातावरण निर्मित हो कि भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के पश्चात उज्जैन से प्रस्थान के दौरान भी लोगों को महाकाल लोक की अदभुत सुन्दरता का अनुभव हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक की छटा अलौकिक और अदभुत है। उन्होंने अवलोकन के दौरान बारिकी से महाकाल लोक की हर चीज का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इसके पूर्व महाकाल लोक आगमन के दौरान जनजातीय कलाकारों एवं संस्कृति विभाग से सम्बन्धित लोक कलाकारों ने नृत्य का प्रदर्शन किया और शिवस्तुति का गान भी हुआ।

इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्रसिंह, वित्त मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, खजुराहो सांसद श्री वीडी शर्मा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री विवेक जोशी, अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला, संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ला, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि उपस्थित थे।

उज्जैन से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

By jansetu