◆ सोमेश्वर पाटीदार ने माँ गायत्री सरोवर के मलमूत्र भरे गंदे पानी मे डुबकी लगाकर गंदा पानी पीया

◆ एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुँचाकर उपचार करवाया

हिंदुत्व के नोटंकीबाज़ों मॉं गायत्री मंदिर भी हिंदुओ का है- सोमेश्वर पाटीदार

कुक्षी। कुक्षी की शान माँ गायत्री मंदिर सरोवर जो समिप स्थित कालोनियों के ड्रेनेज गंदे पानी से बदहाल हुआ जा रहा है। सरोवर की इसी बदहाली को दुरुस्त करने और इसके सोंदर्यिकरण हेतु कुक्षी के सामाजिक कार्यकर्ता जनहित मंच “जनादेश सरकार” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने कुक्षी के अनेकों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में माँ की आराधना के पवित्र पर्व नवरात्रि के प्रथम दिन 26 सितम्बर को सरोवर में डुबकी लगाकर इसका गंदा पानी भी पीया। इस अवसर पर सोमेश्वर पाटीदार ने शासन प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि नगर व क्षेत्र की आस्था का केंद्र माँ गायत्री मंदिर सरोवर में कालोनियों की ड्रेनेज लाइन बनवाकर मलमूत्र गंदा पानी रोकने की मांग शासन-प्रशासन से कई बार कर चुके है। बार-बार चेताने के बाद भी अब तक नगर परिषद की लापरवाही से व्यवस्था जस की तस है। इसी समस्या के समाधान न होने की दशा में आज दुसरी बार मजबुरन इसी गंदे सरोवर में डुबकी लगाकर गंदा पानी पीया है। प्रदेश में भाजपा सरकार व नगर परिषद भी भाजपा की इनके द्वारा पिछले निकाय चुनाव के संकल्प पत्र में घोषित किया गया था कि, माँ गायत्री मंदिर सरोवर को आकर्षक व नोका विहार करवाएंगे। परन्तु नगर परिषद का कार्यकाल पूर्ण होने में कुछ ही माह बचे लेकिन यह सरोवर में मलमूत्र गंदा पानी तक नही रोक पाये।

हिंदुत्व की बात करने वालों माँ गायत्री मंदिर भी हिंदुओ का ही है। सत्ता व धंधा चलाने के लिए लगता है सिर्फ हिंदुत्व का पाखंड ही रचा जा रहा है। शर्म करो धर्म के ठेकेदारों मंदिर गंदगी से घिरा है।

नवरात्रि के प्रथम दिवस विधिवत मॉं गायत्री की पूजा अर्चना,आरती कर माँ गायत्री मंदिर सरोवर के मलमुत्र भरे गंदे पानी में डुबकी लगाई एवं पानी पीया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने पाटीदार को काफी रोका लेकिन वह नही माने। हालांकि शासन प्रशासन की और से कोई भी व्यक्ति आंदोलन स्थल पर पाटीदार को रोकने वाला मौजूद नही था। प्रशासन की उदासीनता पर सामाजिक कार्यकर्ता रुपेश बड़जात्या और कांग्रेस पार्षद हरीश सेन ने भी अपना आक्रोश व्यक्त किया। घटना के तुरंत बाद पाटीदार को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इस अवसर पर अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About The Author

By jansetu