गेहूं खरीदी के साथ ही अब मंडी में प्रतिदिन सोयाबीन की आवक भी जारी है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी गेहूं और सोयाबीन के भाव में 10 रुपए तक वृद्धि हुई है। मंडी में 7405 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से सोयाबीन खरीदा गया है।

सुबह मंडी खुलते ही विक्रय प्रक्रिया शुरू हो गई, पूरे दिन चली नीलामी प्रक्रिया के दौरान 7 हजार से अधिक बोरियों की तुलाई हो पाई है। इसमें सबसे अधिक 5430 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई। गेहूं का भाव पिछले सप्ताह की तुलना में जरूर कम हुआ है। लेकिन समर्थन मूल्य की खरीदी से अच्छा भाव मिलने के कारण किसान मंडी की ओर रुख ज्यादा कर रहे हैं।

कृषि उपज मंडी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलामी प्रक्रिया के दौरान डालर चने के भाव में करीब 400 रुपए की कमी आई है, साथ ही देशी चने का भाव में करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भाव में कमी आई है। गुरुवार को 7 हजार 239 बोरी आवक हुई है।

जीन्स का नाम न्यूनतम अधिकतम आवक
सोयाबीन 3205 7405 1537
गेहूं मालवा शक्ति 1888 2110 1202
गेहूं लोकवन 1890 2680 4228
चना डालर 4510 7900 141
देशी चना 3000 4375 99
बटला 1890 3580 28

By jansetu