रामनवमी पर शोभायात्रा पर हुए पथराव के बाद कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. प्रभावित इलाकों में पहुँचकर महिलाओं, बुजुर्गों, युवकों और सभी रहवासियों से रूबरू हुई। कलेक्टर ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रशासन का हर अधिकारी शांति व्यवस्था बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। प्रभावित इलाकों में रहवासियों की सुविधा के लिए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने कहा दीवारों पर हेल्पलाईन नम्बर चस्पा किये जायेंगे और सीसीटीवी कैमरे लगाएँगे। साथ ही इन इलाकों में अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र भी बनाएं जाएंगे। इसके अलावा प्रभावित इलाकों व मोहल्लों के 2-2 निवासियों के नंबर लेकर व्हाटसअप ग्रुप भी बनाये जाएंगे। जिससे आपकी संवाद और वस्तुस्थिति का पता लगाया जा सके और अफवाहों पर नजर रखी जा सके।

प्रोपर्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे

प्रभावित इलाकों में संवाद के लिए पहुँची कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने करीब 50 से अधिक महिलाओं से रूबरू हुई। महिलाओं ने कहा कि हमारी पूरी संपत्ति यहां है इसे छोड़कर कहीं नहीं जायंगे। अभी कहीं मकान जल जाने के कारण रिश्तेदारों के घर गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन आप सभी के साथ है। अभी सर्वे प्रारम्भ कर दिया है। जिनके मकान जल गए या टूटे हैं उनके लिए सर्वे के बाद सहायता राशि दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी प्रभावित इलाकों में पहुँची। इस दौरान उन्होंने भावसार मोहल्ला, सिद्धनाथ मंदिर के पीछे के क्षेत्र संजय नगर, तवड़ी मोहल्ला आदि स्थानों में पहुँची।

By jansetu