एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पी लिया, जिससे उल्टियां होने लगी। उसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल इलाज के बाद युवक की हालत स्थित है। जानकारी के अनुसार, विष्णु (45) संवरसी टोंकखुर्द ने अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत पर कीटनाशक पीकर अपनी जान देनी की कोशिश की। लेकिन कीटनाशक पीने के बाद उसे उल्टियां शुरु हो गई। जिससे कीटनाशक बाहर निकल गया। कीटनाशक पीने के बाद युवक को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि युवक ने कीटनाशक पी लिया था। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल, उसकी हालत स्थित है। युवक को प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती कर दिया।

 

By jansetu