धार। नगर में राजस्थानीय आद्यगौड़ ब्राह्राण समाज की महिलाओं ने गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर घरों और मंदिरों में महिलाओं ने मिट्टी से बनाई गई गणगौर की प्रतिमाओं की पूजा की गई, साथ ही गणगौर माता को मेहंदी, हल्दी, ज्वारे चुनरी भेंट कर मैदा आटे के बने मीठे तीखे गुणे का भोग लगाया गया। श्रृंगार के प्रतीक इस त्यौहार पर गुरुवार को महिलाओं ने समूह बनाकर गणगौर माता के गीत भी गाए। हाथ में पूजा की थाली लिए और सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र और समृद्धि लिए प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने गौरी माता की कथा सुनाई। समाज की महिलाएं नगर के लालबाग उद्यान में एकञित हुई। जिसमे प्रमुख रुप से समाज महिला मंडल अध्यक्ष सरिता शास्त्री, उषा शर्मा, अवंती शर्मा, मोनिका शर्मा, प्रतिभा दुबे, पूर्णिमा त्रिपाठी, मेघा शर्मा, धारिणी जोशी, निधी शास्त्री, रानी शर्मा, गायत्री शर्मा, स्वाती शर्मा,सुषमा तिवारी, अमिता तिवारी, राधा तिवरी सहित अनेकानेक समाज की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। इसके बाद गणगौर का जुलूस निकाला गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होतेे हुए शनिगली स्थित समाज की धर्मशाला महिलाएं पहुंची।

फाग उत्सव मनाया जाएगा
इधर शुक्रवार को आज राजस्थानीय आद्यगौड ब्राह्मण समाज धार द्वारा धारेश्वर मंदिर परिसर मे स्थित हाल मे सायं 06 बजे से भजन मंडली द्वारा फाग गीतों का कार्यक्रम रखा गया है। पश्चात सहभोज का आयोजन रखा गया है। अध्यक्ष डाँ.अशोक शास्त्री , सचिव प्रविण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, उमेश शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा , कमलेश मिश्रा ने समाज सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की

By jansetu