विश्व पर्यटन नगरी सांची के एक होटल में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। रविवार को सांची के ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि भावेश पुरोहित की सांची के जैन होटल के कमरे में लाश बरामद की है। भावेश पुरोहित सांची के होटल जैन श्री पैलेस में रुके थे। जो सुबह मृत अवस्था में मिले हैं। पुलिस ने होटल में पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं मृतक भावेश पुरोहित की डेड बॉडी को सांची अस्पताल के मर्चरी रूम में रखा है। प्रथम दृष्टि से देखा जाए तो पूरा मामला अभी संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By jansetu