प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल कुछ देर पहले हेलीकॉप्टर से मांडू पहुंचे। हेलीपैड पर पूर्व विधायक और भाजपा नेता कालूसिंह ठाकुर, एसपी आदित्य प्रताप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल की अगवानी करते हुए स्वागत किया। जिसके बाद राज्यपाल के प्रथम आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राज्यपाल जहाज महल, हिंडोला महल, चंपा बावड़ी सहित स्मारकों का भ्रमण करेंगे। वे 11.55 बजे पटेल रुपायन, 12.15 बाज बहादुर महल, 12.30 बजे रानी रूपमती का भ्रमण करेंगे।

पटेल 2 बजे अधिकारियों से चर्चा करेंगे। पौने 3 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नालछा का भ्रमण करते हुए 3.05 बजे कागदीपुरा गांव में बावड़ी, आंगनवाड़ी केंद्र और शासकीय विघालय का निरिक्षण करने के साथ विद्यार्थियों से शैक्षणिक स्तर को लेकर चर्चा करेंगे। निरीक्षण के बाद उनका काफिला दोबार मांडू जाएगा। फिर वे वहां से महेश्वर जाएंगे।

गार्ड ऑफ ऑनर लेते हुए राज्यपाल।
                                             गार्ड ऑफ ऑनर लेते हुए राज्यपाल।

राज्यपाल शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं। इसे देखते हुए उन्हें मालवा-निमाड़ के साथ गुजराती व्यंजन परोसे जा सकते हैं। चने की भाजी और मक्के की रोटी अधिकारियों की बैठक से पहले परोसी जाएगी।

About The Author

By jansetu