दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में एक महिला को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हिंडोरिया टीआई संधीर चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक खेत पर भगाई से खेती करने वाले पति पत्नी रहते थे। सोमवार को महिला का पति मजदूरी करने दमोह गया था। शाम को हिंडोरिया निवासी आरोपी सलीम पिता अजीम शाह और देवीलाल पिता करनलाल बसोर खेत पर पहुंचे और महिला को अकेला पाकर उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों के गिरफ्तार कर भेंजा जेल

घटना के बाद महिला बेहोश पड़ी रही। रात में जब उसका पति दमोह से मजदूरी कर घर पहुंचा तो पत्नी को बेहोशी की हालत में देखा। कुछ देर बाद जब उसे होश आया, तो महिला ने अपने पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। रात में देर हो जाने के कारण दोनों पति-पत्नी मंगलवार सुबह हिंडोरिया थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 376 d, 450 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम में शामिल टीआई संधीर चौधरी के अलावा एएसआई अकरम खान, प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव, प्रदीप जोशी आरक्षक गब्बर सिंह, और अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपियों का पता लगाकर उन्हें थाना क्षेत्र के ही एकांत इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

By jansetu