देवास में युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी पर मोहन यादव के विवादित टिप्पणी के विरोध में आधे घंटे का सांकेतिक मौन व्रत रखकर विरोध दर्ज करवाया। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शिवाजी पार्क भोपाल स्थिति प्रतिमा के समक्ष बैठ कर विरोध किया।

बता दें कि शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने महात्मा गाँधी पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। मौन व्रत के बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज गांधी जी की पुण्यतिथि है। गांधी जी को याद करना यानी अहिंसा के विचारों को अंगीकार करना। हाल ही के दिनों में घटित ऐसी घटनाएं जिनमें गांधी जी को अपशब्द कहे गए सुनकर मन कचोटता है।

एक ऐसे दौर में जबकि हिंसा हर समस्या के समाधान के रूप में देखी जा रही है वहां मानव सभ्यता के लिए गांधी जी के विचार सर्वाधिक जरूरी हो गए हैं। आज बापू की शहादत के 74 वर्ष हो गए हैं। जब समूचे विश्व में एक अलग किस्म का फ़सात है, हिंसा है और एक पागलपन का होड़ है। जिसका अंजाम शायद तृतीय विश्व युद्ध तक में तब्दील हो सकता है। कोरोना महामारी के दौर में जिन्दगी और मौत से लड़ती दुनिया अगर मानवीय का मूल्यों को समझने में असफल रही तो परिणाम बहुत ही विभत्स होगा। ऐसे में गांधीजी और प्रासंगिक हो उठते हैं।

By jansetu