धार – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पारासर की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया । इस अवसर पर धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिव्या गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर जिला सह कार्यालय मंत्री विवेक गौड़ सहित भाजपा पदाधिकारी व पत्रकार गण उपस्थित थे । संजय शर्मा पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान जिला सह- संयोजक आईटी सेल पद पर रहे हैं । श्री शर्मा की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों ने व पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई दी संजय शर्मा द्वारा भाजपा प्रदेश संगठन जिला संगठन के वरिष्ठ नेताओं सहित भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव का आभार माना

By jansetu