EOW इंदौर की टीम ने MP एग्रो के जिला प्रबंधक रमेशचंद्र रुपरिया के घर और ऑफिस पर छापामार कार्रवाई की है। धार के त्रिमूर्ति नगर और कोर्ट रोड स्थित एक ऑफिस पर एक साथ कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों की जांच में जुट गई है। सुबह 6 बजे से शुरु हुई कार्रवाई 11 बजे तक जारी रही। EOW की टीम ने धार के साथ ही इंदौर, शाजापुर और भोपाल में भी दबिश दी। कुल 6 टीमों ने EOW SP के मार्गदर्शन में एक साथ कार्रवाई की है।

DSP अनिरूद्ध वाधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली थी। इसके बाद न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया। धार में दो स्थानों पर, इंदौर सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। धार में 168 त्रिमूर्ति नगर पर रमेशचंद्र रुपरिया का घर है। कोर्ट रोड पर एमपी एग्रो का ऑफिस बना हुआ है। इन दोनों स्थानों पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विभाग की टीम को शाजापुर स्थित केयर हॉस्पिटल की भी जानकारी मिली थी। जहां पर एक टीम सुबह से ही जांच कर रही है। साथ ही एक घर इंदौर में आलोक नगर कनाडिया में भी है। वहां भी दस्तावेजों की जांच जा रही है। धार में ही 2.5 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिलने की जानकारी शुरुआती जांच में सामने आई है।

By jansetu