पूर्वी-दक्षिणी विक्षोप बनने और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर जिले में देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरे दिन ठिठुरने वाली ठंड से दिन की शुरुआत हुई। बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान अधिकतम 17 डिग्री है। सुबह से धुंध ने शहर को अपनी आगोश में ले रखा है। ऐसा मौसम करीब 11 बजे तक रहा। आसमान में बादल छाने के चलते अब पूरे दिन कड़ाके की ठंड रहेगी।

वै‍ज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि, साल के अंतिम दिनों में बारिश की तेज बौछारों का भी अनुमान है। उन्होंने कहा कि जनवरी में तेजी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही कड़ाके की ठंड गिरेगी। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था। दिन में धूप खिल रही थी। लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी। अचानक से मौसम में बदलाव आया और पारा लुढ़का तो लोग भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदने के लिए काफी चहल-पहल रही।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ जीएस गठिए ने बताया कि इस समय पूर्वी-दक्षिणी विक्षोभ के बनने से ही मौसम में बदलाव आया है। धूंध से फसलों को काेई विशेष नुकसान नहीं होगा। साथ ही गेंहू और चने की पैदावार इस सर्दी और धुंध के चलते बढ़ने की संभावना है।

By jansetu