शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बयान से नाराज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिला टीम ने शुक्रवार दोपहर को प्रदर्शन करते हुए इस्तीफे की मांग की। इसी के साथ पदाधिकारियों ने विरोध करते हुए मंत्री का पुतला भी फूंका।

दरअसल, मंत्री सिंह ने राजपूत समाज की महिलाओं को लेकर अपशब्दों का उपयोग किया। इसी बात से नाराज करणी सेना जिले में प्रदर्शन कर रही है। महामंत्री अजय सिंह चौहान ने बताया कि क्षत्रिय समाज की महिलाओं को लेकर गलत टिप्पणी की गई है। जिससे समाज में आक्रोष है। मंत्री सिंह पहले भी एक महिला का अपमान कर चुके हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मंत्री सिंह के इस्तीफे की मांग करती है। साथ ही शिवराज सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर इस्तीफा नहीं लिया गया तो आगामी चुनाव में पार्टी को इसका परिणाम भी भुगतना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन शहर के मोहन टॉकीज चौराहे पर किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक पुतला भी फूंका है। प्रदर्शन के दौरान संभाग महामंत्री कृष्णा पटेल, गोकुल सिंह डोडिया, गोकुल पटेल, रणवीर सिंह बुन्देला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

देवास में मंत्री का फोटो जलाने के लिए खड़े लोग।
देवास में मंत्री का फोटो जलाने के लिए खड़े लोग।

देवास

महिलाओं पर टिप्पणी के विरोध में युवक कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री के फोटो जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन

देवास में युवक कांग्रेस ने केबिनेट मंत्री का फोटो जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि केबिनेट मंत्री ने सवर्ण महिलाओं को लेकर अनूपपुर में बयान दिया था। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यालय जवाहर चौक पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री दका फोटो जलाया ओर नारेबाजी की।

इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक नारी रत्न समारोह के दौरान अपने भाषण में भारतीय नारियों पर बहुत ही अभद्र टिप्पणी की थी। और उन्हें अपमानित किया गया था, साथ ही एक वर्ग विशेष पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जो आज की सभ्य समाज की भारतीय नारी का चीर हरण के समान ही है।

भाजपा सरकार के कथित मंत्री बिसाहूलाल सिंह के उक्त अभद्र उदबोद्धन के विरोध में युवक कांग्रेस देवास के द्वारा कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के फोटो जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। साथ ही बिसाहूलाल सिंह मुर्दाबाद नारियों के सम्मान में युवक कांग्रेस मैदान में युवक कांग्रेस जिंदाबाद आदि नारे कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए।

उमरिया

राजपूत करणी सेना ने प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह का पुतला फूंका। और बिसाहूलाल मुर्दाबाद के नारे लगाए। यह प्रदर्शन मंत्री के महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया

ताजा मामला अनुपपुर के फुनगा गांव में सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी रत्न सम्मान समारोह में पहुंचे सूबे के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बयान से उपजे विवाद का है। इसमें शुक्रवार को राजपूत करणी सेना ने जिलाध्यक्ष राम सिंह बघेल ने नेतृत्व में बिरसिंहपुर पाली में नगर में रैली निकालकर एसडीएम पाली नेहा सोनी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के इस्तीफे की मांग की गई।

By jansetu