श्री केदार सिंह आय.ए.एस. होंगे नापतौल नियंत्रक |

जागरूक उपभोक्ता समिति जिला धार ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव का इस ओर ध्यान आकर्षित किया था |आय.ए.एस की नियुक्ति पर जागरूक उपभोक्ता समिति जिला धार के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रमुख सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया |

वर्षो से नापतौल विभाग के नियंत्रक के पद पर किसी आय.ए.एस अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से आम उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी होती आ रही है इसका प्रमुख कारण प्रदेश में नापतौल विभाग में करीब 75 प्रतिशत अधिकारी एवं कर्मचारियों की कमी है |
समिति अध्यक्ष तिवारी ने अपने पत्र में प्रदेश में नापतौल विभाग में कर्मचारियों की कमी को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया जिसमें बताया कि कर्मचारियों की कमी से शासन को आर्थिक हानि भी हो रही है |

श्री तिवारी ने अपने पत्र में पेट्रोल पंपो पर हो रही धोखाधड़ी रोकने हेतू पंप पर नापतौल विभाग के साथ साथ फूड विभाग की भी सील लगाये जाने की मांग की | वर्तमान में पेट्रोल पंपो पर नापतौल विभाग की सील लगाई जा रही है लेकिन विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी के चलते पंपो पर नजर नही रखी जा रही है जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है | नापतौल के साथ साथ फूड विभाग की सील लगने से उपभोक्ताओं के साथ होने वाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगाया जा सकता है |

शासन के आदेश के बावजूद भी नापतौल नियंत्रक ने नापतौल को लोकसेवा से बाहर नही किया जिसके परिणामस्वरूप व्यापारियों को कठिनाई तो हो रही है साथ ही शासन को राजस्व की भी हानी हो रही है | नापतौल नियंत्रक पद पर आय.ए.एस की नियुक्ति होने पर व्यापारियों के साथ साथ शासन को भी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा |

By jansetu