प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाया जाएगा

सेवा और समर्पण अभियान हेतु भाजपा सेनापति मंडल की बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नमो टीकाकरण कार्यक्रम होगा, भाजपा सेनापति मंडल की बैठक संपन्न

धार ! भारतीय जनता पार्टी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस “सेवा और समर्पण अभियान” के रूप में 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा । इस हेतु भाजपा धार नगर सेनापति मंडल की स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई बैठक में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता अभियान के मंडल प्रभारी आशीष गोयल ने प्रदेश और जिला संगठन की मंशा अनुसार मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर अभियान की सर्वव्यापकता का आह्वान करते हुए आगामी 17 सितंबर को ‘नमो टीकाकरण’ कार्यक्रम मे वृहद स्तर पर प्रेरित करने सहित आगामी कार्यक्रम हनुमान चालीसा अनुष्ठान, स्वच्छता, नमो उपवन-पौधारोपण, सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार, प्रबुद्धजन गोष्ठी, अनाथालय वृद्धाश्रम में फल वितरण, निशक्त-दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण, रक्तदान शिविर इत्यादि सेवा कार्यों में मंडल के बूथ स्तर तक सभी की भागीदारी अभियान को सार्थक बनाने हेतु कार्ययोजना पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण अभियान हम सभी जिम्मेदार प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जन-जन तक अपना राष्ट्रवाद का विचार पहुंचाने का माध्यम बनेगा और कहा कि अभियान की सर्वव्यापकता निचले स्तर तक पहुंचाने हेतु 10-10 बूथ का ग्राम केंद्र बनाया गया, जिनकी बैठक आयोजित होगी और सभी कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में पूर्व नपाध्यक्ष ममता जोशी, अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल दुबे एडवोकेट, पूर्व महामंत्री राजेश हारोड, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीमा राठौर मंचासीन थे । बैठक के पूर्व संगठन गीत अजजा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कीर्तिमान पटेल ने लिया, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश डाबी और आभार पार्षद मनीष प्रधान ने माना । उक्त जानकारी सेनापति मंडल मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न पाठक ने दी

By jansetu